
सरदार भगत सिंह की जयंती पर 150 लोगों ने किया रक्तदान मंसूरपुर। शहीद शिरोमणि सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को सर शादीलाल
सरदार भगत सिंह की जयंती पर 150 लोगों ने किया रक्तदान
मंसूरपुर। शहीद शिरोमणि सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को सर शादीलाल
इंटर कॉलेज मिल, मंसूरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर, मिशन वंदेमातरम द ट्रस्ट तथा राउंड द टेबल जीवन धारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 150 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष संजय राठी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में शुगर मिल के वीपी सुधीर कुमार, संजय पंवार तथा दिनेश रंधावा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं और आमजन को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
शिविर के दौरान टाटा 1mg की टीम की ओर से नितिन गोयल और अभिषेक शर्मा ने निशुल्क जांच शिविर की सेवा प्रदान की। आयोजकों ने उनकी सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
शिविर में मोनू कश्यप, योगेश, अंबुज कुमार, आशीष, कृष्णा, अक्षय, अभिषेक, विशाल, अर्जुन सिंह, पूनम देवी, सचिन शर्मा, उदय गुप्ता, रजनीश, अनुज कुमार, अजगर अली, सुनील जैन, अर्चना जैन, संदीप, मनीष कुमार, क्षितिज दहिया, अर्जुन कुमार, सोनू, गौतम कुमार, बबीता, रॉकी, अनीता, सुनील राठी, सुधीर राठी, बबीता त्यागी, नीतू, मोहित राठी, आर्यन राठी, हर्ष, पारुल, तेजवीर, गुड्डी, शेखर, पुष्पेंद्र, आशु, स्मिता चौहान, राजकुमार, पीयूष शर्मा, रवि कुमार, दीपक राठी, दिलशाद, प्रवीण कुमार, अनुज पवार, दिनेश, संदीप खरखौदी, विनोद शर्मा, हिमांशु राठी, इंदिरा, दिनेश रंधावा, समीर खान, विपिन कुमार, कर्मवीर राठी, अंकुर कुमार, विकास राठी, विनय कुमार, नरेंद्र पुंडीर, गुरदीप, अनुभव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।
आयोजन में पम्पी धनगर, संदीप खरखौदी, संजय पंवार, वाजिद, कृष्ण खानुपुर, आशीष चौधरी, गजेंद्र भाई सहित मिशन वंदेमातरम द ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं, अतिथियों और शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।











