श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

oplus_256
oplus_256
oplus_256

शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक पंडित आचार्य चिरायु गालब जी (शुकतीर्थ) ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का मनोहारी एवं भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से गूंज उठा।

कथावाचक आचार्य चिरायु गालब जी ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अत्याचार और अन्याय के अंत के लिए हुआ था। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्म की झांकी और उत्सव का सुंदर चित्रण किया गया। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, मंदिर परिसर में “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे और भगवान के जन्मोत्सव का उत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया गया।
कथा के चौथे दिन वार्ड 24 जिला पंचायत सदस्य पद के भावी उम्मीदवार डॉ. लोकेंद्र बालियान अपनी पत्नी डॉ. पिंकी बालियान के साथ यजमान के रूप में उपस्थित रहे। कथा व्यवस्थापक पंडित शिव ओम गौतम, मुख्य पुजारी अंश कपिल शर्मा तथा लोकेश शर्मा ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
इस अवसर पर देवेंद्र वर्मा, सुरेंद्र सूबेदार, राजीव उर्फ लीलू, संजीव बालियान, विकास बालियान, जसपाल सिंह, राजीव उर्फ बिट्टू, धर्मवीर सिंह, ओंकार सिंह, देशपाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles