शाहपुर में निशुल्क नेत्र शिविर, 350 मरीजों की जांच — 130 मोतियाबिंद रोगी ऑपरेशन हेतु चयनित 

शाहपुर में निशुल्क नेत्र शिविर, 350 मरीजों की जांच — 130 मोतियाबिंद रोगी ऑपरेशन हेतु चयनि

शाहपुर। नगर के श्री राम गोपाल अग्रवाल सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद के चिकित्सकों द्वारा गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से लगाए गए इस शिविर में 350 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 130 मोतियाबिंद के रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
शिविर का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी अरविंद सिंघल द्वारा भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कैंप व्यवस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामपाल संगल (भाई जी), पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण मित्तल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व नगर कार्यवाह मणिकांत मित्तल, समाजसेवी सुधीर अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुए इस शिविर में दोपहर 12:30 बजे तक शाहपुर कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने पंजीकरण कराकर अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान 130 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन मरीजों को गाजियाबाद ले जाकर लेंस प्रत्यारोपण विधि से निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. उपाध्याय, डॉ. मणि प्रकाश त्यागी, डॉ. एस.के. शर्मा एवं डॉ. एस.के. सिंघल की टीम ने मरीजों की गहन जांच की। इसके अलावा अन्य मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।
इस अवसर पर श्यामपाल संगल भाई जी ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा के समान है।” उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं और समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर ऐसे आयोजनों में योगदान देना चाहिए। अतिथियों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक पुनीत कार्य बताया।
डॉ. के.के. उपाध्याय एवं समाजसेवी अरविंद सिंघल ने लोगों से अपील की कि वे अपनी आंखों की नियमित जांच कराते रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें, ताकि गंभीर रोगों से बचा जा सके।
शिविर को सफल बनाने में विनोद दीक्षित, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सचिन संगल, अमन मित्तल, दिनेश पाल, रामनिवास, विकास कुमार, दुष्यंत त्यागी, निशा, खुशबू शर्मा, सुरूचि, मंजू, रविंद्र सैनी, सुभाष बालियान (दुलहरा) सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles