कमालपुर कन्या जूनियर हाई स्कूल के 15 छात्रों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में लहराया परचम

कमालपुर कन्या जूनियर हाई स्कूल के 15 छात्रों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में लहराया परचम

शाहपुर। क्षेत्र के गांव कमालपुर स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विद्यालय के कुल 15 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
विद्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में सभी सफल छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमदत्त गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत आयोजित परीक्षा में विद्यालय ने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के मेधावी छात्र वंश पाल ने इस परीक्षा में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा वर्षा, आयुष, किरण सैनी, अंश कुमार, राधिका, पावनी सैनी, प्रिंस कुमार, कनक सैनी, खुशी सैनी, प्रिंस, प्रियांशु, उज्जवल, अर्पण सैनी और रियांश ने भी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
सम्मान समारोह में जिला समन्वयक सुशील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती, डायट प्रवक्ता पंकज वशिष्ठ और अंजलि ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने बच्चों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाध्यापक ने आगे बताया कि इस परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की शिक्षा में आर्थिक सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम में गांव प्रधान राज सिंह, रकम पाल सैनी, मांगेराम सिंह, कन्हैया, ओमपाल सिंह, रियासत अली, गोपाल सैनी, सोनू कुमार, शादाब और प्रमोद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles