सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में दा स्काई लेंड स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 95 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में दा स्काई लेंड स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 95 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण


शाहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में क्षेत्र की अग्रणी शिक्षा संस्था दा स्काई लेंड स्कूल के  विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।


विद्यालय के छात्र अंतरिक्ष शर्मा ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंतरिक्ष शर्मा, पुत्र रमाकांत शर्मा, ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि प्राप्त की। वहीं टिया चौधरी, पुत्री प्रवेश कुमार, ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अभिलाषा, पुत्री संजीव कुमार, ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसके अलावा अवनी गर्ग, पुत्री नीरज गर्ग, ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आकर्षित बालियान, पुत्र पवन कुमार, ने 85.4 प्रतिशत तथा धैर्य सिंघल, पुत्र सचिन कुमार सिंघल, ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम बंसल, पुत्र पंकज बंसल, ने 84.2 प्रतिशत तथा नेविका बलियान, पुत्री राजीव कुमार, ने 83.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
तनिष कुमार, पुत्र धर्मेंद्र कुमार, ने 83 प्रतिशत, अविरल जैन, पुत्र अमित जैन, ने 82.4 प्रतिशत तथा अंश कुमार, पुत्र रोहिताश कुमार, ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। लकी, पुत्र मदन गोयल, ने 81.4 प्रतिशत तथा शुभ सिंघल, पुत्र विनय कुमार सिंघल, ने 80.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इसी क्रम में कृष्णा त्यागी, पुत्र विजय त्यागी, ने 78.33 प्रतिशत, वंशिका बलियान, पुत्री विजय कुमार, ने 77.8 प्रतिशत तथा मोनू चौधरी, पुत्री राजुद्दीन, ने 77.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अक्षरा गोयल, पुत्री विजय कुमार गोयल, ने भी 77.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अंश शर्मा, पुत्री अंशुल शर्मा, ने 76.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


विद्यालय के प्रबंधक राहुल गोयल व प्रधानाचार्य मनोज गोयल एवं प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है, जिसका परिणाम लगातार बेहतर परीक्षा परिणामों के रूप में सामने आ रहा है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत और अनुशासन के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles