आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, सिया ने जनपद में तृतीय स्थान किया प्राप्त

आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, सिया ने जनपद में तृतीय स्थान किया प्राप्त

Oplus_16908288

शाहपुर। कस्बे की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा सिया ने 600 में से 562 अंक प्राप्त कर 93.66 प्रतिशत के साथ जनपद में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिया मूल रूप से गांव कुटबा की निवासी है। उनके पिता अनिल कुमार होमगार्ड में कार्यरत हैं और वर्तमान में शाहपुर थाने में डायल 112 पर तैनात हैं, जबकि उनकी माता रेखा देवी एक गृहणी हैं।
सिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि वे नियमित रूप से एकाग्रचित होकर पढ़ाई करती थीं। भविष्य में वह बैंकिंग सेवा में अपना करियर बनाना चाहती हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल होने के कारण उन्हें हमेशा प्रोत्साहन मिला। उनके बड़े भाई शिवा प्रतियोगी परीक्षा सीजीएल की तैयारी कर रहे हैं, जबकि बहन शिवानी बीएससी नर्सिंग की तैयारी में जुटी हैं।
विद्यालय के ही एक अन्य मेधावी छात्र विकसित सैनी ने 600 में से 556 अंक प्राप्त कर 92.67 प्रतिशत के साथ जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त किया। विकसित मूल रूप से गांव काकड़ा के निवासी हैं और उनके पिता कंवरपाल सिंह एक साधारण किसान हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
इसके अतिरिक्त हाईस्कूल परीक्षा में साची त्यागी ने 87 प्रतिशत, सत्यम बलियान ने 86.83 प्रतिशत, वासु बलियान ने 84.84 प्रतिशत, वंशिका ने 83 प्रतिशत, मनीता ने 82.16 प्रतिशत तथा आरिश ने 81.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में भी विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान वर्ग के छात्र लक्ष्य जैन ने 500 में से 431 अंक प्राप्त कर 86.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा लविका सैनी ने 82.8 प्रतिशत, यश बालियान ने 82.6 प्रतिशत तथा कुमारी शगुन ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में भी विद्यालय के छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के इस शानदार परिणाम से पूरे शाहपुर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles