नाले में मिला व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

नाले में मिला व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप


शाहपुर क्षेत्र के गांव साँझक में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने मेन रोड स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना तत्काल शाहपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, जिसमें उसकी पहचान मैनपाल पुत्र चंदर निवासी गांव तावली के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक एक दिन पूर्व अपने रिश्तेदारी में गांव साँझक आया हुआ था, लेकिन रात को अपने घर वापस नहीं लौटा, जिससे परिजन पहले से ही चिंतित थे।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नहीं लग रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles