संत गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को देते हैं समानता और भाईचारे की प्रेरणा: डॉ. सत्येंद्र पाल

संत गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को देते हैं समानता और भाईचारे की प्रेरणा: डॉ. सत्येंद्र पाल


शाहपुर। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव कपुरगढ़ में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास के पावन सत्संग का शुभारंभ समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र पाल ने दीप प्रज्वलित कर एवं संत गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डॉ. सत्येंद्र पाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को ऊंच-नीच, जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संत रविदास के आदर्शों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। यदि समाज उनके बताए मार्ग पर चले तो सामाजिक सौहार्द, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने युवाओं से संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाने का आह्वान किया।
सत्संग के दौरान संतों ने गुरु रविदास जी की वाणी का गुणगान करते हुए उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं सत्संग में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संत गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles