गांव गोयला में कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ विशाल देव यज्ञ, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गांव गोयला में कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ विशाल देव यज्ञ, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शाहपुर। क्षेत्र के गांव गोयला में कार्तिक मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विशाल देव यज्ञ का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के यजमान सत्यम कुमार आर्य रहे, जबकि यज्ञ का संचालन पुरोहित मास्टर हरवीर सिंह आर्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं और बच्चों ने भाग लेकर हवन में आहुति अर्पित की और पुण्य लाभ प्राप्त किया। आर्य समाज के प्रधान राज सिंह आर्य ने बताया कि देव यज्ञ जैसे वैदिक आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों के संरक्षण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वैदिक यज्ञ पर्यावरण की शुद्धि, मानसिक शांति और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेकर वेद मंत्रों की ध्वनि से वातावरण को पवित्र बना दिया। गांव में यज्ञ के कारण पूरे दिन धार्मिक माहौल और उत्सव का वातावरण रहा। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, जयपाल आर्य, सुरेंद्र सिंह आर्य, धीर सिंह आर्य, ब्रजवीर सिंह, नागेंद्र सिंह ढाका व जोगेंद्र मलिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles