स्टेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को वितरित की खेल किट मुजफ्फरनगर की टीम ने गत वर्ष भी जीता था गोल्ड मेडल

स्टेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को वितरित की खेल किट
मुजफ्फरनगर की टीम ने गत वर्ष भी जीता था गोल्ड मेडल


शाहपुर। यश स्पोर्ट्स स्टेडियम काकड़ा में स्टेट चैंपियनशिप जूनियर बालक वर्ग के लिए जनपद से चयनित खिलाड़ियों का सात दिवसीय प्रैक्टिस कैंप आयोजित किया गया। कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जमकर अभ्यास किया। स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले जनपद के चयनित जूनियर खिलाड़ियों को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान की ओर से उनके छोटे भाई विवेक बालियान ने खेल किट वितरित की।


इस अवसर पर विवेक बालियान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे जिला और प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।


वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को स्टेट चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है। खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।
ओलंपिक संघ के सह सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश के चारों जोन से चार-चार कबड्डी टीमें 18, 19 और 20 सितंबर को जनपद शामली के बनतीखेड़ा गांव में आयोजित तीन दिवसीय स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में जनपद मुजफ्फरनगर की टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कैंप के दौरान प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को तकनीकी बारीकियों और टीम रणनीति का अभ्यास कराया।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यशपाल सिंह ने भी जूनियर खिलाड़ियों को जीत के अनेक टिप्स बताएं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles