अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दो शूटर मुठभेड़ में ढेर पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना; हत्या की साजिश और अन्य आरोपियों की तलाश तेज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दो शूटर मुठभेड़ में ढेर
पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना; हत्या की साजिश और अन्य आरोपियों की तलाश तेज


शामली। हरियाणवी सिंगर एवं यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो कथित शार्प शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए बदमाशों की पहचान मोहित पुत्र महेश निवासी वाहियापुर, थाना सिटी सोनीपत तथा सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी ऋषिकुंज, सोनीपत, हरियाणा के रूप में बताई गई है। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है। हालांकि, पुलिस की ओर से मुठभेड़ की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
जिम के बाहर गोलियों से भूना था


बंटीखेड़ा गांव निवासी अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली कोतवाली क्षेत्र में जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि अंकित जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो की ओर बढ़ रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटनास्थल से करीब 18 कारतूस बरामद किए जाने की बात सामने आई थी, जबकि हमलावरों ने करीब 15 से 20 राउंड फायर किए थे।
सीसीटीवी से मिले थे अहम सुराग


वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चार हमलावरों के दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचने और वारदात को अंजाम देने की जानकारी सामने आई थी। हत्या के बाद आरोपी हरियाणा की ओर फरार हो गए थे। पुलिस टीमों ने हरियाणा में भी कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश की।
गोगी गैंग एंगल की भी जांच
अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग से जुड़ी होने का दावा करने वाली एक पोस्ट भी सामने आई थी। पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। पुलिस गैंगवार, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
दो कथित शूटरों के मारे जाने के बाद पुलिस अब हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों, मददगारों और कथित साजिशकर्ताओं तक पहुंचने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की पूरी साजिश किसने रची और शूटरों को वारदात के लिए किसने निर्देश दिए थे। मुठभेड़ स्थल की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद जांच की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles