सोरम में अस्मिता खेल प्रतियोगिता के तहत बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, रसूलपुर जाटान प्रथम

सोरम में अस्मिता खेल प्रतियोगिता के तहत बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, रसूलपुर जाटान प्रथम

oplus_256

शाहपुर। गुरुवार को खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत अस्मिता खेल प्रतियोगिता के तहत जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता जिला ओलंपिक कबड्डी संघ के  तत्वावधान में संघ के उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह के सानिध्य में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, सोरम के प्रांगण में आयोजित हुई, जिसमें जनपद भर से आई बालिका टीमों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

oplus_256

जिला ओलंपिक कबड्डी संघ के सह सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पूरे जनपद से कुल आठ बालिका कबड्डी टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट कौशल का परिचय देते हुए मुकाबलों को रोचक बना दिया। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

oplus_256

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गांव रसूलपुर जाटान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गांव सोरम की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया, जिसकी उपस्थित दर्शकों और आयोजकों ने सराहना की।

oplus_256

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज बालियान, ग्राम प्रधान करणवीर सिंह, चौधरी देशपाल सिंह तथा तीरंदाजी संघ के जिलाध्यक्ष विपिन बालियान ने संयुक्त रूप से विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

oplus_2097152

आयोजन के दौरान खेल और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों द्वारा पत्रकार रविन्द्र कुमार, संदीप कुमार (कोच), नीटू कोच, राकेश और गौरव को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के दौरान मा. रजनीश, कविता कोच सहित कई गणमान्य लोग, खेल प्रेमी और अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों की प्रशंसा की।

oplus_256

इस प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिला, बल्कि बालिकाओं में आत्मविश्वास और खेल के प्रति रुचि भी बढ़ी। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से कराने का संकल्प लिया, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ी आगे आकर अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकें।

oplus_256

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles