ईद-होली मिलन समारोह में भाईचारे का संदेश, कई गणमान्य रहे मौजूद

ईद-होली मिलन समारोह में भाईचारे का संदेश, कई गणमान्य रहे मौजूद


शाहपुर। सोमवार को क्षेत्र के  गांव चाँदपुर स्थित एमजे इंस्टिट्यूट मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में ईद व होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, नवाजिश आलम, खरड़ के पूर्व प्रधान बिजेन्द्र मलिक, यशपाल मलिक, नूरसलीम राणा, चेयरमैन अकरम कुरैशी, शाहिद त्यागी, मौलाना कासमी, डॉक्टर गौरव सैनी तथा सपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को ईद और होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं।

oplus_256
oplus_2568

हॉस्पिटल के एमडी डॉ. जुनैद चौधरी ने सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles