भांजे ने ही रची चोरी की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, जेवर व नगदी बरामद

भांजे ने ही रची चोरी की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, जेवर व नगदी बरामद


शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी में देर रात्रि हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चौंकाने वाला सच सामने रखा है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के ही भांजे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण तथा 40 हजार रुपये की नगदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार गांव पलड़ी निवासी सलमान ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि वह रविवार को अपने परिवार के साथ अपनी भतीजी को लेने मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गया हुआ था। देर रात जब वह वापस अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और कमरे के अंदर रखी अलमारी भी खुली पड़ी है। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सेफ में रखी 1 लाख 77 हजार 850 रुपये की नगदी सहित सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए हैं।
चोरी हुए सामान में एक सोने का गले का सेट, दो अंगूठियां, कानों की एक जोड़ी पिंजरी, सोने की नथ, टीका, पेंडल, बच्चों की दो ताबीज तथा करीब एक किलो चांदी शामिल थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज करते हुए शक के आधार पर पीड़ित के भांजे आस मोहम्मद को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने पूर्व योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि उसे घर की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाते हुए वह गांव पलड़ी पहुंचा और मौका पाकर घर में घुसकर अलमारी से नगदी और जेवरात चोरी कर लिए।
पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण तथा 40 हजार रुपये नगद बरामद कर लिए गए हैं। शेष रकम के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close