शाहपुर में डीजल की किल्लत, पेट्रोल पंपों पर किसानों की लंबी कतारें

शाहपुर में डीजल की किल्लत, पेट्रोल पंपों पर किसानों की लंबी कतारें

oplus_2097152
oplus_2097152
oplus_2097152
oplus_2097152

शाहपुर। क्षेत्र में इन दिनों डीजल की शॉर्टेज के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे व आसपास के पेट्रोल पंपों पर डीजल लेने के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। किसान अपने ट्रैक्टर-ट्राली के साथ ड्रम लेकर पेट्रोल पंपों पर घंटों इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं।
पंप संचालकों का कहना है कि फिलहाल डीजल की आपूर्ति समय से नहीं पहुंच पा रही है, जिसके चलते वितरण प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि जैसे ही डीजल की नई खेप पेट्रोल पंपों पर पहुंचेगी, तुरंत किसानों को डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।
दरअसल इस समय रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है और गेहूं की कटाई का कार्य शुरू होने वाला है। इसके साथ ही गन्ने की बुवाई भी क्षेत्र में तेजी से चल रही है। ऐसे में खेतों की जुताई, सिंचाई, कटाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए डीजल की खपत मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हो जाती है। छोटे और बड़े सभी किसानों को इस समय पर्याप्त मात्रा में डीजल की आवश्यकता पड़ती है।
किसानों का कहना है कि जब वे अपनी जरूरत का डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंचते हैं तो डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है या फिर घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे खेती के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
इधर कुछ लोग डीजल की कमी को खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध से जोड़कर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है और तेल की उपलब्धता पर्याप्त है। उनका मानना है कि परिवहन और आपूर्ति में देरी के कारण टैंकर समय पर पेट्रोल पंपों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसके चलते अस्थायी रूप से यह समस्या सामने आई है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles