नहर पटरी मार्ग पर पिकअप और डंपर की टक्कर, दो मजदूरों की मौत, कई घायल

नहर पटरी मार्ग पर पिकअप और डंपर की टक्कर, दो मजदूरों की मौत, कई घायल

मुजफ्फरनगर। खतौली के निकट नहर पटरी पर जानसठ क्षेत्र के ग्राम गुर्जरहेड़ी के निवासी मजदूरों के साथ  मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब 08:10 बजे पिकअप वाहन संख्या UP12 ST 2545 कुछ मजदूरों को ग्राम गुजरहेड़ी व सठेड़ी से लेकर मटर की फली तोड़ने के लिए ग्राम पाली, थाना  सरधना (मेरठ) की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन सठेड़ी चौराहे से नहर पटरी मार्ग पर मेरठ दिशा में आगे बढ़ा, सामने से आ रहे डंपर वाहन संख्या HR58 F 8589 से उसकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
सूचना मिलते ही थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना में लगभग 10-12 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भिजवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दो घायलों (उम्र लगभग 55-60 वर्ष) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का उपचार जारी है तथा मृतक और घायलों के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।
क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles