भाकियू सुप्रीमो टिकैत ने जुड़वा बच्चों का किया नामकरण, गांव किनोनी में खुशी का माहौल

भाकियू सुप्रीमो टिकैत ने जुड़वा बच्चों का किया नामकरण, गांव किनोनी में खुशी का माहौल


शाहपुर। क्षेत्र के गांव किनोनी में रविवार को एक भावनात्मक और हर्षोल्लास से भरा पारिवारिक आयोजन देखने को मिला। एक्सपर्ट एकेडमी शाहपुर, मुजफ्फरनगर के प्रबंधक प्रवीन्द कुमार के विशेष निमंत्रण पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत गांव किनोनी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रोफेसर डॉ. गौरव बालियान के परिवार में 19 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद जन्मे जुड़वा बच्चों का नामकरण कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
इस शुभ अवसर पर चौधरी नरेश टिकैत ने पूरे विधि-विधान के साथ बालक का नाम रघुराज बालियान एवं बालिका का नाम राधा रखा। नामकरण के दौरान उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए परिवार को बधाई दी। टिकैत साहब के आगमन से गांव में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
बताया गया कि डॉ. गौरव बालियान के परिवार में 19 वर्षों बाद संतान सुख प्राप्त होने से यह अवसर और भी भावुक तथा यादगार बन गया। इस खुशी के मौके पर पूरे परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में डॉ. गौरव बालियान की पत्नी नीतू सिंह, पिता डॉ. सुरेश पाल सिंह, माता डॉ. सुभद्रा सिंह, बहन डॉ. गरिमा चौधरी सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा मास्टर प्रमोद कुमार, चौधरी यशपाल सिंह, चौधरी देवेंद्र, चौधरी पवन सिंह बालियान समेत अनेक गणमान्य लोग भी समारोह में शामिल हुए। सभी ने नवजात बच्चों को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नामकरण कार्यक्रम के उपरांत डॉ. गौरव बालियान का गरिमापूर्ण अभिनंदन किया गया। परिवार की ओर से आगंतुकों का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं सत्कार किया गया। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने भी इस आयोजन को सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक एकता का प्रतीक बताया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles