सोरम में होने वाली सर्वखाप पंचायत की तैयारियाँ अंतिम दौर में, सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक हर बिंदु पर हुई गहन समीक्षा

सोरम में होने वाली सर्वखाप पंचायत की तैयारियाँ अंतिम दौर में, सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक हर बिंदु पर हुई गहन समीक्षा

oplus_256
oplus_256
oplus_256
oplus_256के

शाहपुर। आगामी 16, 17 व 18 नवंबर को सोरम में आयोजित होने वाली सर्वखाप पंचायत को लेकर तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को पंचायत स्थल पर व्यापक निरीक्षण के दौरान बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत एवं सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जर्मन हैंगर पंडाल, बिजली व्यवस्था, भंडारे के स्थान, पार्किंग स्थल व मुख्य मंच के आसपास की तैयारियों पर संबंधित कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान रसूलपुर, काकड़ा, गोयला, सिसौली, शाहजुद्दी तथा गठवाला खाप के कई गांवों के जिम्मेदार लोगों ने पहुंचकर तैयारियों में सहयोग दिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पंचायत आयोजकों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए 200 से अधिक वालियंटर तैयार किए जा रहे हैं, जिनके पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे। ये वालियंटर यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बिजली प्रबंधन, वीआईपी आगमन तथा खाप चौधरियों को मंच तक पहुंचाने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभालेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए चौधरी नरेश टिकैत व सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि 16 नवंबर की सुबह चौधरी कबूल सिंह व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत स्मारक पर हवन-यज्ञ आयोजित होगा। इसके पश्चात स्वामी ओमानंद जी महाराज द्वारा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद सर्व समाज एवं सर्वखाप सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर विशेष विचार-विमर्श होगा।

तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था भी प्रशासन की प्राथमिकता बनी रही। एसपी देहात आदित्य बंसल व क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने पंचायत स्थल पर पहुंच कर पुलिस व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा घटकों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजक मंडली के सदस्य मास्टर रामपाल सिंह से संभावित भीड़, आने वाले विशिष्ट अतिथियों के ठहरने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए पंचायत स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए, जिनकी जिम्मेदारी पुरकाजी चेयरमैन जहिर फारूकी को सौंपी गई है।

इसके अलावा आसपास की सभी नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं को पानी के टैंकर, मोबाइल टॉयलेट एवं सफाई कर्मियों की तैनाती हेतु अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने जर्मन हैंगर पंडाल, पार्किंग स्थल, भंडारे की व्यवस्थाओं के साथ-साथ संभावित हेलीपैड स्थल का भी दौरा किया, ताकि किसी भी स्थिति में कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

oplus_2097152

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान सुधीर प्रधान सोरम,नवीन राठी,करनवीर प्रधान, विजेंद्र प्रधान, सत्येंद्र प्रधान, जितेंद्र बालियान, बिजेंद्र चेयरमैन, बलिंदर बालियां, ओमपाल सिंह, नरेश कुमार, हनी बालियां, विजेंद्र बालियान रसूलपुर, सोनू काबा, आमिर कासिम ,डॉ लोकेन्द्र बालियान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से भरोसा जताया कि सर्वखाप पंचायत ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न होगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles