बुढ़ाना विधानसभा में आठ मार्गों के निर्माण को मिली धनराशि, जल्द शुरू होगा काम विधायक राजपाल बालियान के प्रयास से सड़क निर्माण होगा शुरू।

बुढ़ाना विधानसभा में आठ मार्गों के निर्माण को मिली धनराशि, जल्द शुरू होगा काम

विधायक राजपाल बालियान के प्रयास से सड़क निर्माण होगा शुरू।


शाहपुर। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े और निर्माण की मांग वाले विभिन्न मार्गों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रालोद विधानमंडल दल के नेता एवं क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों के निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त हो गई है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।


रालोद के नगर अध्यक्ष मनोज सैनी ने बताया कि शाहपुर में बसी रोड से पहाड़न वाली माता मंदिर होते हुए मंसूरपुर तिराहे तक प्रस्तावित बाईपास निर्माण की पहली किस्त भी विधायक राजपाल बालियान के प्रयास से अवमुक्त हो गई है। धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से शाहपुर कस्बे में यातायात का दबाव कम होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि विधायक राजपाल बालियान के लगातार प्रयासों के चलते बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के करीब आठ मार्गों के निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू होगा। इन मार्गों के निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक लगातार शासन स्तर पर प्रयास कर रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप अब इन मार्गों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत एवं अवमुक्त हुई है।
रालोद नेताओं ने बताया कि प्रस्तावित मार्गों का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से बेहतर संपर्क मिलेगा और किसानों, छात्रों तथा दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को विशेष लाभ होगा। क्षेत्रीय रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक राजपाल बालियान का आभार जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और लोगों को आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी।
विधायक राजपाल बालियान की ओर से बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। आने वाले समय में अन्य जरूरतमंद सड़कों को भी चिन्हित कर उनके निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे। क्षेत्रवासियों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles