गौरव हॉस्पिटल में डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

गौरव हॉस्पिटल में डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

oplus_256
oplus_256
oplus_256

शाहपुर। कस्बे एवं क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ एवं किफायती चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गौरव हॉस्पिटल में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया गया। मशीन का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के प्रभारी डॉ. ओ.पी. जयसवाल ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल के एमडी डॉ. तेजपाल सैनी ने मुख्य अतिथि डॉ. ओ.पी. जयसवाल का बुके भेंट कर स्वागत किया।मुख्य अतिथि डॉ ओपी जायसवाल ने आधुनिक एकसरे मशीन का फीता काटकर उद्धघाटन किया। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने हॉस्पिटल का भ्रमण कर विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की।

oplus_256

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. ओ.पी. जयसवाल ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में उपलब्ध होना समय की आवश्यकता है। डिजिटल एक्स-रे मशीन की स्थापना से मरीजों को जांच के लिए अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा तथा उन्हें समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाती हैं।
कार्यक्रम में डॉ.गौरव सैनी ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक व्यवसाय नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उचित शुल्क पर उपलब्ध हों। आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।
हॉस्पिटल के एमडी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ तेजपाल सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हॉस्पिटल की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। डिजिटल एक्स-रे मशीन की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी अस्पताल में नई तकनीकों और सुविधाओं को जोड़कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि डिजिटल एक्स-रे तकनीक से जांच रिपोर्ट अधिक स्पष्ट और कम समय में प्राप्त होगी, जिससे चिकित्सकों को रोग का सटीक निदान करने में सहायता मिलेगी और मरीजों को शीघ्र उपचार मिल सकेगा।
कार्यक्रम में डॉ. मनीषा सैनी, डॉ सतीश सैनी,डॉ. पुष्पेंद्र बालियान,मनोज सिंघल,वंदेमातरम ट्रस्ट से दीपक पांघाल,पप्पी राणा,

oplus_256
oplus_256

वरिष्ठ पत्रकार संदीप जैन, नंदकिशोर सैनी, अमन सैनी, सौरभ त्यागी, हरिओम पुंडीर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles