सोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर खिलाड़ी व पत्रकार सम्मान समारोह, आरव बालियान और रविंद्र कुमार हुए सम्मानित

  • सोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर खिलाड़ी व पत्रकार सम्मान समारोह, आरव बालियान और रविंद्र कुमार हुए सम्मानित
  • oplus_256

शाहपुर। गांव सोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर रविवार को एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दक्षिण एशिया कप में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरव बालियान तथा ग्रामीण अंचल की सशक्त आवाज माने जाने वाले पत्रकार रविंद्र कुमार को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा वातावरण बन गया।
ज्ञात हो कि श्रीलंका के कोलंबो में 24 से 27 अप्रैल तक आयोजित गोल शॉट बॉल दक्षिण एशिया कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में गांव सोरम निवासी आरव बालियान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

oplus_256

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी ने कहा कि आरव बालियान ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेलों में आगे बढ़ना चाहिए।

oplus_256

जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बालियान ने कहा कि यह गांव के लिए ऐतिहासिक क्षण है। आरव बालियान गांव के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इससे पहले भी गांव के चार खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर चुके हैं, जो इस क्षेत्र की खेल प्रतिभा को दर्शाता है।

oplus_2097152
oplus_256

जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने कहा कि गोल शॉट बॉल जैसे खेल को ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी अधिक पहचान नहीं मिली है, लेकिन आरव बालियान ने अपनी प्रतिभा से इस खेल को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी और ग्रामीण युवाओं को बड़े मंच पर पहुंचने का आत्मविश्वास देगी।
इसी दौरान मास्टर रामपाल सिंह ने पत्रकार रविंद्र कुमार की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की खबरों को प्रमुखता देना और समाज को सच्ची, निष्पक्ष व जिम्मेदार पत्रकारिता से अवगत कराना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां खबरों की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं, वहीं रविंद्र कुमार जैसे पत्रकार अपने कार्यों से समाज में विश्वास कायम कर रहे हैं और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखे हुए हैं।

oplus_256

भाकियू ग्राम अध्यक्ष विकास बालियान व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोनू काबा ने बताया कि सोरम क्षेत्र की पंचायतों की प्रभावी कवरेज और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के कारण भारतीय किसान यूनियन के सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत द्वारा भी पत्रकार रविंद्र कुमार को गांव सोरम में विशेष रूप से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके समर्पण और कार्यशैली का प्रमाण है।

oplus_256

ग्राम प्रधान करणवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी और पत्रकार दोनों ही समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। खिलाड़ी देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करता है, जबकि पत्रकार समाज की सच्चाई को सामने लाकर जनजागरूकता बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि आरव बालियान और रविंद्र कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर गांव और क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है और इससे आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलती है कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और ईमानदारी से कार्य करें।

oplus_256

पूर्व प्रधान शिवचरण सिंह ने कहा कि आरव बालियान की उपलब्धि पूरे गांव और जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने पत्रकार रविंद्र कुमार की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में समर्पित और जमीनी पत्रकारों की बदौलत ही गांव-देहात की समस्याएं देश और दुनिया तक पहुंच पाती हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है।

oplus_256
oplus_288

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अनुज बालियान, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान, हरेन्द्र सिंह,बादल बालियान,शाहनसर बालियान, चौधरी देशपाल सिंह, बबलू,सुरेन्द्र सिंह, दीपक चौधरी,संजय कुमार बैंक वाले,प्रमोद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने आरव बालियान और रविंद्र कुमार को प्रतीक चिन्ह एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया।
आरव बालियान के पिता अनुज बालियान ने बताया कि उनके पुत्र के पासपोर्ट बनने में आई बाधा को पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी ने अपने प्रयासों से दूर कराया, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले सके। उन्होंने सभी ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

oplus_256
oplus_256

कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों ग्रामीणों ने खिलाड़ी व पत्रकार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर सेकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles