हरसौली चौकी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे की इलाज के दौरान मौत, युवती घायल

हरसौली चौकी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे की इलाज के दौरान मौत, युवती घायल

Oplus_16908288

शाहपुर। मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर स्थित हरसौली पुलिस चौकी के निकट बुधवार रात्रि एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया, जबकि मृतक महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद निवासी साहिबा, उनके पुत्र अब्दुल शमी तथा पुत्री जैनब स्कूटी पर सवार होकर रिश्तेदारी में बुढ़ाना जा रहे थे। जब वे हरसौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ से इनकी गम्भीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।  जहा  उपचार के दौरान साहिबा और उनके पुत्र अब्दुल शमी को की मौत हो गई , जबकि जैनब का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक युवक अब्दुल शमी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका साहिबा के परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
इस हादसे के बाद एक बार फिर मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग की बदहाल स्थिति और बढ़ते सड़क हादसों का मुद्दा चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहपुर से मुजफ्फरनगर के बीच सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है, जबकि इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में बसें, ट्रक, कारें और अन्य वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि आए दिन होने वाले हादसों के बावजूद प्रशासन द्वारा सड़क सुधार और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी संकेत लगाए जाएं तथा यातायात नियंत्रण के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles