शाहपुर: मां गोकुल देवी मंदिर मेले में विधायक राजपाल बालियान ने की महा आरती, सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश

शाहपुर: मां गोकुल देवी मंदिर मेले में विधायक राजपाल बालियान ने की महा आरती, सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश

oplus_256
oplus_256
oplus_256

शाहपुर। कस्बे के सिद्ध पीठ मां गोकुल देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले के दूसरे दिन सरकारी आश्वासन समिति के सभापति एवं क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान ने पहुंचकर महा आरती में भाग लिया और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। उनके आगमन से मेले में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

oplus_0
oplus_0

महा आरती के उपरांत विधायक ने मंदिर परिसर एवं मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न दुकानों, बच्चों के झूलों एवं अन्य आकर्षणों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। विधायक ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा में मेलों का विशेष महत्व रहा है। प्राचीन समय से लगते आ रहे ये मेले हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की झलक प्रस्तुत करते हैं।

oplus_256
oplus_256
oplus_256

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलता है, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। बच्चों और युवाओं के लिए यह मनोरंजन का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। उन्होंने मेला कमेटी द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।
मेला भ्रमण के दौरान विधायक राजपाल बालियान ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इस आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी आगंतुक को कोई असुविधा न हो।

oplus_256

इस अवसर पर सभासद सोनू सैनी, मोहसिन रंगरेज, आसिफ सलमानी, अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार संदीप जैन, मनोज सिंघल, दैनिक पश्चिमी प्रांत बुलेटिन के स्वामी, मुद्रक एवं प्रकाशक विजय गोयल, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र कुमार, शाह टाइम्स के पत्रकार भाग्य शर्मा, पत्रकार खालिद सिद्दीकी, समाजसेवी राजेश सैनी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष एवं मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अजय गोयल, विजय बंसल, मंदिर समिति के प्रबंधक अजय बंसल, हिंद वीर सैनी, अमित, बंटी सिंघल तथा मंदिर समिति के संदीप बंसल एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मेले में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद उठा सकें।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles