
एक्सपर्ट एकेडमी शाहपुर में परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
एक्सपर्ट एकेडमी शाहपुर में परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

शाहपुर, मुजफ्फरनगर। एक्सपर्ट एकेडमी, शाहपुर में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा सेकंड तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तथा इस अवसर पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक एवं कस्बे के गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
परीक्षा परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा नर्सरी में रुद्राक्षी रुहेला ने प्रथम, हसनैन ने द्वितीय तथा केशव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा एलकेजी में कबीर ने प्रथम, नित्या ने द्वितीय और अभिनव ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा यूकेजी में अदीबा (अरीबा) ने प्रथम, वेदांश ने द्वितीय और आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा फर्स्ट में अलशिफा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि अवनी ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सेकंड में अक्षित भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया, वहीं पार्थ ने द्वितीय और वाणी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
समारोह के दौरान सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई विद्यार्थियों के घरों एवं पैतृक गांवों जैसे उमरपुर और बहादुरपुर गढ़ी में भी खुशी का माहौल रहा।
विद्यालय के प्रबंधक प्रवीन्द कुमार ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है और विद्यालय हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।











