दुलेहन्डी पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल; चार आरोपी गिरफ्तार

दुलेहन्डी पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल; चार आरोपी गिरफ्तार

शाहपुर। क्षेत्र के गांव गोयला में रंगों के पर्व दुलेहन्डी की संध्या पर दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
गोयला निवासी मुनेश पत्नी राजीव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र राजन अपने साथियों गुड्डू व गोलू के साथ किसी कार्य से गांव में गया था। आरोप है कि वहां देवराज समेत करीब दस लोगों ने एक राय होकर उनके पुत्र पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।वहीं दूसरे पक्ष से देवराज मलिक ने भी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव की एक परचून की दुकान पर घर का सामान लेने गया था। उसी दौरान राजन व उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। जब उसे बचाने के लिए उसके परिजन पहुंचे तो हमलावरों ने सुरेंद्र सिंह, बाबू, नवीन, कालूराम और विकास को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। शाहपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवराज मलिक पक्ष को घायल करने के आरोप में राजन, गुड्डू, रोहित तथा एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles