सिद्ध पीठ श्री गोकुला देवी मेले का भव्य शुभारंभ, उमेश मलिक व श्याम पाल भाई जी ने किया उद्घाटन , शाहपुर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत ।

शाहपुर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


शाहपुर। कस्बे में रामनवमी के पावन पर्व पर भगवान श्री राम की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। सिद्धपीठ मां श्री गोकला देवी मंदिर एवं मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल सिंह बालियान तथा रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने फीता काटकर किया। वहीं, मुख्य अतिथि यशवीराश्रम योग संस्थान बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाआरती सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल एवं समाजसेवी अरविंद पाल द्वारा की गई, जबकि दीप प्रज्वलन राहुल गोयल और मनोज गोयल ने किया।


मुख्य अतिथि स्वामी यशवीर महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु श्री राम का सम्पूर्ण जीवन सनातन धर्म और समस्त प्राणी मात्र के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपने जीवन में सदैव धर्म, सत्य और मर्यादा का पालन किया, जिससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे भी निस्वार्थ भाव से देश और धर्म के हित में कार्य करें तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।


वहीं, विधायक राजपाल सिंह बालियान ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व हमें मर्यादा, त्याग और सेवा का संदेश देता है।
शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला सैनियान, बाल्मीकि बस्ती, मोहल्ला दरबार, मेन बाजार और मुख्य चौक से होती हुई सिद्धपीठ मां श्री गोकुला देवी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्री राम का अभिनंदन किया और आरती उतारी।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान श्री राम के जीवन प्रसंगों को सुंदर ढंग से दर्शाया गया। भक्तजन जय श्री राम के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में आचार्य मृगेंद्र शास्त्री की उपस्थिति भी रही। ध्वजारोहण समाजसेवी सतीश सैनी द्वारा किया गया, जबकि ध्वज पूजन थानाप्रभारी गजेंद्र सिंह ने संपन्न कराया।
इस अवसर पर सभासद सोनू सैनी, विशाल गर्ग, नामित सभासद कपिल सैनी, सावंत नामदेव, अभिषेक चौधरी, प्रदीप प्रजापति, सोनू नामदेव, विजय बंसल, अजय बंसल, पत्रकार सचिन सिंघल, विजय गोयल, मनोज सिंघल, संदीप बंसल एवं सुरेंद्र जिंदल सहित अनेक गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

 

सिद्ध पीठ श्री गोकुला देवी मेले का भव्य शुभारंभ, उमेश मलिक व श्याम पाल भाई जी ने किया उद्घाटन

शाहपुर। सिद्ध पीठ श्री गोकुला देवी मंदिर परिसर में लगने वाले वार्षिक मेले का विधिवत उद्घाटन शनिवार को भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं पूर्व विधायक उमेश मलिक तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पाल भाई जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेले का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में हुआ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक मेले हमारी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक होते हैं। मेले के माध्यम से लोगों को धार्मिक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी, भाजपा नेता उमेश मित्तल, गौ सेवा प्रमुख विजय बंसल, सैनी समाज के अध्यक्ष सतीश सैनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और विभिन्न झूले, दुकानों व धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles