सोरम में शहीद दिवस पर भव्य आयोजन: हवन-यज्ञ, रक्तदान शिविर और देशभक्ति गीतों के बीच शहीदों को नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

सोरम में शहीद दिवस पर भव्य आयोजन: हवन-यज्ञ, रक्तदान शिविर और देशभक्ति गीतों के बीच शहीदों को नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

oplus_256
oplus_256
oplus_256
oplus_256
oplus_256
oplus_2097152
oplus_256
oplus_256
oplus_256

शाहपुर। शहीद दिवस के अवसर पर सोरम स्थित ऐतिहासिक चौपाल व सर्व खाप मुख्यालय पर शहीद भगत सिंह सेवा समिति के तत्वाधान में शहीदों की स्मृति में भव्य हवन-यज्ञ, श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा, जहां एक ओर हवन-यज्ञ के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं देशभक्ति गीतों ने माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया।
कार्यक्रम से पूर्व चौपाल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 34 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित हवन-यज्ञ में मा सुरेंद्र सिंह व मा जयपाल सिंह ने ब्रह्मा की भूमिका निभाई, जबकि यजमान के रूप में सत्यम कुमार व उनकी पत्नी ने विधिवत आहुति दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तथा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत,देशवाल खाप चौधरी शरणवीर सिंह,मा विजय सिंह मौजूद रहे।

 

oplus_256

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि युवाओं को शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न करने की अपील की। साथ ही उन्होंने किसानों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को अपने-अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की नसीहत दी।

oplus_256

सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने कहा कि देश की आजादी आसानी से नहीं मिली, बल्कि लाखों शहीदों के बलिदान के बाद हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने भी शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव होता है। उन्होंने भगत सिंह के बलिदान का उल्लेख करते हुए बताया कि 23 मार्च को उन्हें फांसी दी गई थी और उन्होंने “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे के साथ देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने युवाओं से भगत सिंह के विचारों और लेखों को पढ़कर जीवन में उतारने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में विश्व मे सबसे लंबा धरना चलाने वाले मा विजय सिंह, जाट महा सभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान,संसार सिंह, प्रमोद कुमार (जनरल मैनेजर मवाना शुगर मिल), जयप्रकाश (पूर्व जीएम बजाज ग्रुप), सुरेंद्र सिंह सूबेदार, डॉ. लोकेंद्र बालियान, संतर पाल सिंह, विशेष बालियान, प्रमोद बालियान, चौधरी देशपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक चंद्रमणि, पुनीत बालियान, डॉ. गौरव सैनी, डॉ. पुष्पेंद्र बालियान, शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, भाकियू के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोनू काबा ग्राम अध्यक्ष शोरूम विकास बालियान, प्रणपाल सिंह फौजी, सुबोध बालियां, पुनीत बालियां, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत प्रस्तुत करने वाले कलाकारों ने समां बांध दिया और उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को चौपाल का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, देशबीर सिंह, जसपाल सिंह, देवेंद्र वर्मा, रविंद्र कुमार आदि द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार ने की, जबकि कुशल संचालन ओलंपिक संघ के सह सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles