शाहपुर: एमजेआईएमएस हॉस्पिटल व नर्सिंग कॉलेज में नववर्ष की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

शाहपुर: एमजेआईएमएस हॉस्पिटल व नर्सिंग कॉलेज में नववर्ष की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

 


शाहपुर कस्बे के मंसूरपुर रोड स्थित एमजेआईएमएस हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नववर्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों में देशभक्ति, सामाजिक समरसता और सेवा भावना की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।


इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में जो भी लक्ष्य अधूरे रह गए हों, उन्हें वर्ष 2026 में नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ पूर्ण करें। उन्होंने नर्सिंग को एक सेवा का क्षेत्र बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में कार्य करने वाले छात्रों में समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता का भाव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।


नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने नर्सिंग छात्रों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र, जनपद और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

oplus_2097152

भाजपा नेता श्याम पाल सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2025 देश और विदेश के लिए मिला-जुला रहा। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पहलगाम जैसी दुखद घटनाओं ने देश को झकझोरा, वहीं दूसरी ओर हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए देश की सुरक्षा को और अधिक सशक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत आज रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी ने कहा कि मंसूरपुर रोड पर स्थित एमजेआईएमएस हॉस्पिटल क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा क्षेत्र के लोगों को सुलभ एवं सस्ता उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आमजन को बड़ा लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम को समाजसेवी हाजी शाहिद त्यागी, पूर्व प्रधान तनवीर चौधरी, हाजी मुर्सलीन राईन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद सोनू सैनी, रालोद नगर अध्यक्ष मनोज सैनी, समाजसेवी अमीर आजम खान, उमेश गोयल, एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक सौरभ गुप्ता, डॉ. अब्बास अली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर एमजेआईएमएस हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. जुनैद अली ने सभी अतिथियों, आयोजकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles