ब्लाक स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय दुल्हेरा का शानदार प्रदर्शन

ब्लाक स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय दुल्हेरा का शानदार प्रदर्शन

शाहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में शाहपुर ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना रहा।

इस प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय दुल्हेरा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगभग हर खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा वंशिका ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया, वहीं 4×100 मीटर रिले दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भी दुल्हेरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। देव ने बैडमिंटन बॉयज सिंगल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देव एवं देव कुमार की जोड़ी ने बॉयज डबल में प्रथम स्थान हासिल किया। गर्ल्स सिंगल में आयशा ने प्रथम तथा गर्ल्स डबल में आयशा एवं कावन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में भी विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 29 किलोग्राम वर्ग में अवतार, 32 किलोग्राम वर्ग में कन्हैया तथा 39 किलोग्राम वर्ग में शिवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गोला फेंक और तश्तरी फेंक में देव कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम इवेंट्स में योगा प्रतियोगिता में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय दुल्हेरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles