भोकरहेड़ी में घरेलू विवाद ने ली बेटे की जान, पिता ने चलाई गोली — बहू घायल, आरोपी हिरासत में

भोकरहेड़ी में घरेलू विवाद ने ली बेटे की जान, पिता ने चलाई गोली — बहू घायल, आरोपी हिरासत में

 


मुजफ्फरनगर। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम भोकरहेड़ी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पिता ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही बेटे और बहू पर गोली चला दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना भोपा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बेटा जॉनी उर्फ राबिन (42 वर्ष) की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी पत्नी रविता के हाथ में गोली लगने से वह घायल हुई है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ब्रजवीर (65 वर्ष) ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोली चलाई थी, जो बेटे के पेट और बहू के हाथ में लगी। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल रविता और उपचार कर रहे डॉक्टर से वार्ता की। एसएसपी ने मौके पर थाना पुलिस व फील्ड यूनिट को साक्ष्य एकत्रित करने और मामले की गहन जांच के निर्देश दिए।

फिलहाल आरोपी ब्रजवीर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles