शाहपुर में निकली भव्य बालाजी रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

शाहपुर में निकली भव्य बालाजी रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा


शाहपुर। कस्बे में श्री बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी जन्मोत्सव एवं श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भगवान बालाजी की भव्य एवं विशाल रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हजारों श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।


रथयात्रा का शुभारंभ श्री बालाजी धाम से हुआ, जिसमें भगवान बालाजी महाराज स्वर्ण चोले में सुसज्जित भव्य रथ पर विराजमान रहे। पूर्व सभासद राधारानी, अंकित मित्तल व नवदीप मित्तल द्वारा भगवान को स्वर्ण चोला अर्पित किया गया। वहीं छप्पन भोग की सेवा राकेश बंसल और रजत बंसल द्वारा की गई। भगवान बालाजी के रथ की सेवा उमेश मित्तल और अतुल सिंघल ‘बंटी’ ने निभाई, जबकि खाटूश्यामजी के रथ की सेवा मोहित सिंघल (देवबंद) द्वारा की गई।


रथ पर विराजमान बालाजी धाम के विद्वान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान बालाजी की आरती कराई। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु स्वयं भगवान के रथ को खींचते हुए भक्ति भाव में सराबोर दिखे। रथ के आगे चल रहे श्रद्धालु मार्ग पर जल छिड़काव कर सफाई करते नजर आए, जिससे वातावरण और भी पवित्र हो उठा।
रथयात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों—मोहल्ला सैनियान, गडरियान, मोहल्ला दरबार, मेन बाजार, मेन रोड, मंगलापुरी मंडी, शिव कॉलोनी और मालदा बाग—से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भगवान बालाजी का भव्य स्वागत किया और आरती उतारी।


रथयात्रा में शामिल दर्जनों झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते, गाते और नाचते हुए भक्ति में डूबे दिखाई दिए।


पूरे कस्बे को तोरणद्वारों, पुष्प सजावट और रंगीन विद्युत प्रकाश से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आकर्षक और उत्सवमय बन गया। रथयात्रा के मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने शरबत, जलजीरा, शिकंजी, कढ़ी-चावल और आलू-पूरी का प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्याम पाल सिंघल, भाजपा जिला मंत्री व पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, मणिकांत मित्तल, संजू नामदेव, सभासद विशाल गर्ग, मनोज अरोरा, सोनू सैनी, नामित सभासद कपिल सैनी, सांवत नामदेव, डॉ. गौरव सैनी, नवदीप मित्तल, अतुल सिंघल ‘बंटी’, अमित मित्तल, राहुल गोयल, विनय गोयल, प्रवीण गोयल, विजय गोयल व नरेंद्र गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ताओं और कस्बावासियों का सराहनीय योगदान रहा।


भजन संध्या में गूंजे भक्ति गीत, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
शाहपुर। श्री बालाजी जन्मोत्सव और वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार रात आयोजित विशाल भजन संध्या का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक शीतल पांडे और उनकी टीम ने भगवान बालाजी, खाटू श्याम जी और बांके बिहारी जी पर आधारित भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।

 

oplus_32
oplus_2097152
oplus_2097152
oplus_2097184

भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में डूबे नजर आए। भजन संध्या ने जन्मोत्सव कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles