
एक्सपर्ट एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस शाहपुर। क्षेत्र की शिक्षण संस्था एक्सपर्ट एकेडमी में देश की
एक्सपर्ट एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शाहपुर। क्षेत्र की शिक्षण संस्था एक्सपर्ट एकेडमी में देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज अध्यक्ष परविन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष परविन्द्र कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़कर विद्यार्थी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देशभक्ति की भावना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रहित में कार्य करने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा प्रबंधन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।











