शाहपुर में मंत्री जसवंत सैनी बोले—योगी सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित, गन्ना किसानों को मिला बड़ा लाभ

शाहपुर में मंत्री जसवंत सैनी बोले—योगी सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित, गन्ना किसानों को मिला बड़ा लाभ

शाहपुर। प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और बहन-बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

शुक्रवार को शाहपुर कस्बे में पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी के कैंप कार्यालय पर पहुंचे मंत्री जसवंत सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए गन्ना मूल्य में महत्वपूर्ण वृद्धि की है, जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनकी आय में बड़ा इजाफा होगा।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है और प्रदेश में सुरक्षित वातावरण स्थापित हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी के कम होने से सभी वर्गों को राहत मिलेगी तथा जनता की आमदनी बढ़ेगी।

बैठक के बाद मंत्री जसवंत सैनी सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल ‘बच्ची’ सैनी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए उनके भाई रविंद्र सैनी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सतीश सैनी, डॉ. गौरव सैनी, रूबी सैनी, कपिल सैनी, सोनू नामदेव, कुशलपाल शर्मा, ललित जैन, मोनू प्रधान,अमित शर्मा, अनिल सैनी, सत्येंद्र सैनी व राजपाल सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles