
पलड़ी समिति पर भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ शाहपुर। विकासखंड शाहपुर की पलड़ी सहकारी समिति पर भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि
पलड़ी समिति पर भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ

शाहपुर। विकासखंड शाहपुर की पलड़ी सहकारी समिति पर भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद कुमार ने की। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर तथा केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित लोगों ने सुना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं समिति पदाधिकारियों ने किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं तथा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर पांच क्रियाशील किसानों सुरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, धर्मवीर सिंह, रामपाल सिंह तथा समिति चेयरमैन विक्रांत बालियान को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अमित कुमार ने किसानों से सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के उद्देश्य और किसानों के लिए इसके संभावित लाभों की जानकारी दी। वक्ताओं ने किसानों से सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपनी कृषि एवं आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने की अपील की।
इस अवसर पर एडीओ प्रवेंद्र कुमार, एडीओ अजय कुमार, राकेश मित्तीयान, एलडीबी मैनेजर रिजवान कुरैशी, वेदव्रत बालियान, एमडी शिवराज सिंह, कृष्णपाल, रवि बालियान, बिट्टू कुमार, नीतीश शर्मा, आदेश, अंकित कुमार, तसलीम, ब्रह्मजीत, ललित कुमार, रविंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, विकास शर्मा, जसवीर, राजपाल, मुकेश शर्मा, विपुल कुमार, नाजिम, शादाब, बाबूराम, सुखबीर, मांगे राम आदि मौजूद रहे।











