नगर पंचायत शाहपुर में नामित सभासदों को दिलाई गई शपथ, विकास कार्यों पर दिया जोर

नगर पंचायत शाहपुर में नामित सभासदों को दिलाई गई शपथ, विकास कार्यों पर दिया जोर

oplus_256

शाहपुर। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान शासन से नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बुढ़ाना कृष्णकांत विश्वकर्मा ने नामित सभासद कपिल सैनी, अभिषेक चौधरी एवं सावंत नामदेव को विधिवत शपथ ग्रहण कराई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक उमेश मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि नामित सभासदों की जिम्मेदारी केवल औपचारिक नहीं, बल्कि जनसेवा से जुड़ी हुई है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि तीनों सभासद केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है और योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंच रहा है। उन्होंने सभासदों से कस्बे के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

oplus_0

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएं और विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कस्बे के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की अपील की।

oplus_2097152

भाजपा नेता विवेक बालियान ने कहा कि नामित सभासदों को जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा और विकास कार्यों में अपनी प्रभावी भूमिका निभानी होगी। वहीं भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभासदों को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर कस्बे के चहुंमुखी विकास में योगदान देना चाहिए।कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ ने भी सभी को शुभकामनाएं दी।

oplus_256

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी ने की, जबकि संचालन मास्टर सत्यवान भारद्वाज एवं तोहिद त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री एवं पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, मनोज सैनी,वकीला बेगम,समाजसेवी हाजी शाहिद त्यागी, बृजपाल सैनी, मास्टर मांगेराम शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन, ग्राम चांदपुर के प्रधान डॉ. कुलदीप त्यागी, पलड़ी के प्रधान मोनू सैनी, भाजपा नेता उमेश मित्तल, नामदेव समाज के अध्यक्ष सोनू नामदेव, सहदेव बालियान, रालोद नेता जितेंद्र बालियान, विजय बंसल, संजय सौदाई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर पंचायत के सभासद एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

oplus_256
oplus_256

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles