समर्पण और सेवा की मिसाल: 35 वर्षों बाद अरुण कुमार बालियान को भावभीनी विदाई। कालेज अध्यक्ष चौधरी सतेन्द्र बालियान के सानिध्य में भव्य समारोह आयोजित।

समर्पण और सेवा की मिसाल: 35 वर्षों बाद अरुण कुमार बालियान को भावभीनी विदाई।

कालेज अध्यक्ष चौधरी सतेन्द्र बालियान के सानिध्य में भव्य समारोह आयोजित।

  1. oplus_256
    oplus_288

    शाहपुर। अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में व्यायाम शिक्षक अरुण कुमार बालियान के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भावपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम कॉलेज अध्यक्ष चौधरी सतेन्द्र बालियान के सानिध्य में कॉलेज प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार  के साथ गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

    oplus_256

    विद्यालय परिवार द्वारा अरुण कुमार बालियान को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष चौधरी सतेन्द्र बालियान ने अपने संबोधन में कहा कि अरुण कुमार बालियान ने 35 वर्षों तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ विद्यालय की सेवा की है। उन्होंने कहा कि इतना लंबा समय एक ही संस्था को समर्पित करना अपने आप में अनुकरणीय उदाहरण है।
    उन्होंने आगे कहा कि अरुण बालियान ने केवल एक व्यायाम शिक्षक के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सच्चे मार्गदर्शक और नैतिक शिक्षक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और बड़ों का सम्मान करना सिखाया, जो उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान रही। ऐसे समर्पित शिक्षक ही किसी भी शिक्षण संस्था को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  2. oplus_256

    कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, समय के प्रति अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति स्नेह सदैव सभी के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अनेक विद्यार्थियों को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

  3. oplus_256

    इस भावुक अवसर पर अरुण कुमार बालियान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह संस्था उनके लिए परिवार के समान रही है और यहां बिताए गए पल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी को अपनाने का संदेश दिया।
    इस अवसर पर कल्लू प्रधान गढ़ी बहादुरपुर, संजीव कुमार सोरम, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, यश देव सिंह, रामकुमार, अशोक कुमार सहित विद्यालय का स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अरुण कुमार बालियान के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

  4. oplus_256

    समारोह के अंत में सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं सदैव विद्यालय और समाज के लिए प्रेरणादायक बनी रहेंगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles