भाजपा जिला कमेटी में मंत्री बने पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, लोगों ने दी बधाई

भाजपा जिला कमेटी में मंत्री बने पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, लोगों ने दी बधाई

शाहपुर। भाजपा द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने के बाद कस्बे के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी को जिला कमेटी में मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कस्बे के प्रजापति समाज के साथ-साथ विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें फूलमाला पहनाकर बधाई दी।
इस दौरान प्रमेश सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी लगन से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो विश्वास उन पर जताया गया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर प्रजापति समाज के अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, पलड़ा निवासी सुनील डीलर, सौदा , विशाल कुमार, गुल्लू प्रजापत, बिट्टू कुमार, अमित कुमार, बबलू सिंह, मांगी, नन्हा, धर्मेंद्र पाल, दिनेश सैनी सहित कस्बे और आसपास के गांवों से आए दर्जनों लोगों ने प्रमेश सैनी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके मंत्री बनने से क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles