शाहपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा, 10 अवैध हथियार व कार बरामद

शाहपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा, 10 अवैध हथियार व कार बरामद

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना शाहपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, कारतूस तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शाहपुर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 15/16 मार्च की रात थाना शाहपुर पुलिस टीम कसेरवा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग तितावी की ओर से अवैध हथियार लेकर नहर पटरी के रास्ते बुढ़ाना की ओर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने पलड़ी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
कुछ देर बाद तितावी की दिशा से एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार को रोक लिया और उसमें सवार चारों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 7 पिस्टल 32 बोर, 3 तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 32 बोर और 4 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या यूपी-15 डीएक्स-9007 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकिल पुत्र सलाउद्दीन निवासी हाजीपुर थाना लोहियानगर मेरठ, फरहान पुत्र इमरान निवासी घोसीपुर थाना लोहियानगर मेरठ, मोहम्मद तालिब पुत्र मोहम्मद आबिद निवासी नरहाड़ा थाना लोहियानगर मेरठ तथा शाहरुख पुत्र शौकीन अहमद निवासी पुरवाफैय्याज अली थाना देहली गेट मेरठ के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे मेरठ से अवैध हथियार खरीदकर मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बिजनौर समेत आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि पिस्टल लगभग 40 हजार रुपये में खरीदकर 65 से 70 हजार रुपये में तथा तमंचे 6 हजार रुपये में खरीदकर 8 से 10 हजार रुपये में बेचते थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि पंचायत चुनाव नजदीक आने के कारण अवैध हथियारों की मांग बढ़ने लगी है, जिसके चलते वे इन्हें बेचने के लिए आए थे।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना शाहपुर में आयुध अधिनियम की धारा 3/5/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अन्य संभावित साथियों और हथियार सप्लाई करने वालों की भी तलाश कर रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles