
शाहपुर में सरकारी आश्वासन समिति के सभापति विधायक राजपाल सिंह बालियान का भव्य स्वागत।
शाहपुर में सरकारी आश्वासन समिति के सभापति विधायक राजपाल सिंह बालियान का भव्य स्वागत।

शाहपुर। सरकारी आश्वासन समिति के सभापति एवं बुढ़ाना विधायक राजपाल सिंह बालियान के कस्बा शाहपुर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सौरम के गेट नंबर-1 के पास धर्मपाल हॉस्पिटल के एम डी चौधरी धर्मपाल सिंह और मास्टर रामपाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मा रामपाल सिंह व चौधरी धर्मपाल सिंह ने बुके भेंट कर सम्मानित किया, जबकि पूर्व प्रधान शिवचरण चौधरी,युवा नेता अभिषेक चौधरी ,जिला पंचायत सदस्य पद के भावी उम्मीदवार डॉ लोकेन्द्र बालियान ने भी बुके भेंट कर व माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। अरविंद बालियान ने पुष्प वर्षा कर विधायक का स्वागत किया।
इससे पूर्व विधायक राजपाल सिंह बालियान नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी, गौशाला समिति अध्यक्ष सचिन संगल, प्रमुख समाजसेवी शाहिद त्यागी, सभासद मनोज सैनी, सोनू सैनी तथा सभासद वकीला बेगम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सभी ने फूलमालाएं पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर विधायक के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस दौरान विधायक राजपाल सिंह बालियान कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे और किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी किसानों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।



वहीं गणपति फर्नीचर पर भी विधायक का विशेष सम्मान किया गया। यहां प्रमुख समाजसेवी अरविंद पाल तथा जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने विधायक राजपाल सिंह बालियान को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर बिजेंद्र चेयरमैन, संजीव कुमार, अशोक कुमार, यशपाल सिंह, राजीव कुमार, अखलाक चौधरी, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, एजाजुद्दीन, फिरोजुद्दीन, चौधरी शाहीदुद्दीन सहित अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने उनसे क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं।











