मकान बंटवारे को लेकर विवाद, युवक ने परिवार समेत आत्महत्या की दी धमकी,पुलिस ने जेल भेजा।
मकान बंटवारे को लेकर विवाद, युवक ने परिवार समेत आत्महत्या की दी धमकी,पुलिस ने जेल भेजा।

शाहपुर। कस्बे में पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर हो गया जब मकान के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी बढ़ गई और एक युवक ने परिवार सहित आत्महत्या की धमकी दे दी। मामला कस्बा चौकी तक पहुंचा, जहां भी दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों भाइयों का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार शाहरुख और सदाकत पुत्रगण अशरफ के बीच काफी समय से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को इसी बात को लेकर घर में फिर झगड़ा हो गया। सूत्रों के मुताबिक अशरफ का एक अन्य पुत्र अरशद, जिसे उसकी माता ने चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर रखा है, उसने भी मकान के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसी कारण भाइयों के बीच आए दिन तनाव बना रहता है।विवाद बढ़ने पर सदाकत उत्तेजित हो गया और परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा। स्थिति गंभीर होती देख वहा से जा रहे क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी सोरम के पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाकर उसके हाथ से दरांती छीन ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रतक्षदर्शियों का कहना है कि अगर सुधीर चौधरी उधर न आते तो खतरनाक कदम उठाने पर उतारू युवक के कारण अप्रिय घटना हो सकती थी।उन्ही के कारण युवक की जान बच गई।
बाद में दोनों पक्षों के हंगामे को देखते हुए शाहपुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की निगरानी कर रही है।











