थाना शाहपुर में विवेचकों का अर्दली रूम चेक, निष्पक्ष विवेचना के दिए निर्देश

थाना शाहपुर में विवेचकों का अर्दली रूम चेक, निष्पक्ष विवेचना के दिए निर्देश

शाहपुर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने 25/26 फरवरी की देर रात थाना शाहपुर पहुंचकर विवेचकों का अर्दली रूम का निरीक्षण किया और लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
एसपी ग्रामीण ने महिला संबंधी अपराधों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने, प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण करने तथा वांछित और वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ और सट्टा पर पूर्ण रोक लगाने तथा शातिर अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने गैंगस्टर अधिनियम के तहत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) के अंतर्गत अपराधियों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई प्रभावी ढंग से करने और फ्लाई सीट में चेकिंग प्रविष्टियां पूर्ण रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को आम जनता से शालीन व्यवहार करने और क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles