शिव मंदिर के महंत से मारपीट व मूर्ति खंडित करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

शिव मंदिर के महंत से मारपीट व मूर्ति खंडित करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव हरसौली स्थित मुख्य मार्ग पर बने शिव मंदिर के महंत के साथ मारपीट करने तथा मंदिर में स्थापित शिव परिवार की कार्तिकेय मूर्ति को खंडित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर रही है।
गांव हरसौली निवासी शिव मंदिर के महंत पुष्करनाथ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर शाम गांव के ही सोहनवीर उर्फ पिंटू, अजय पुत्र तेजवीर तथा मंसूरपुर थानाक्षेत्र के गांव लच्छेड़ा निवासी उनका रिश्तेदार अरुण उर्फ कलवा मंदिर पर आए। आरोप है कि तीनों ने मंदिर परिसर में पहुंचते ही उनके साथ गाली-गलौज की और कहा कि वह अब इस मंदिर के महंत नहीं रहेंगे, बल्कि उनका व्यक्ति महंत बनेगा। जब महंत ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
महंत का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने मंदिर में स्थापित शिव परिवार की कार्तिकेय की मूर्ति को भी खंडित कर दिया। इतना ही नहीं, जब वह जान बचाकर भागने लगे तो अजय व अरुण ने पिंटू से महंत को गोली मारने के लिए कहा, जिस पर पिंटू ने फायर कर दिया। हालांकि महंत बाल-बाल बच गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles