
शाहपुर में उमड़ा शोक का सैलाब: पत्रकार भाग्य शर्मा के पिता श्री अजय शर्मा की शोकसभा में जनप्रतिनिधियों व गणमान्यों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि शाहपुर। नगर के मोहल्ला महाजनान स्थित जैन धर्मशाला में पत्रकार भाग्य शर्मा के पिता स्वर्गीय श्री अजय शर्मा की शोकसभा का आयोजन श्रद्धा और गंभीर वातावरण में किया गया। शोकसभा में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

शाहपुर। नगर के मोहल्ला महाजनान स्थित जैन धर्मशाला में पत्रकार भाग्य शर्मा के पिता स्वर्गीय श्री अजय शर्मा की शोकसभा का आयोजन श्रद्धा और गंभीर वातावरण में किया गया। शोकसभा में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों का आना-जाना लगा रहा। उपस्थित जनों ने स्वर्गीय अजय शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय अजय शर्मा सरल, मिलनसार एवं सामाजिक विचारधारा के व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने जीवन में सदैव मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दी। उनके निधन से समाज ने एक सज्जन व्यक्तित्व को खो दिया है।
शोकसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल, डॉ. गौरव सैनी, पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, समाजसेवी उमेश मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पाल सिंघल, राजीव गर्ग, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ अजीम हैदर, सौरभ गुप्ता, बघरा ब्लॉक प्रमुख पति गौरव पंवार, अनिल बंसल, अशोक वर्मा, संदीप बंसल, वरिष्ठ पत्रकार शरद गोयल, रविंद्र कुमार, डॉ. अनुज अग्रवाल, पीयूष शर्मा, सचिन सिंघल, चेयरमैन हाजी अकरम कुरैशी, मुरसलीन राइन, शाहिद त्यागी, अचिन सागर, मनीष सिंघल, सिराज मलिक, इमरान मलिक, नफीस मलिक, कमल वर्मा, डॉ. अब्बास अली, अमन सैनी, काजी अमजद मोरना, शहजाद साबरी, फुरकान चौधरी, माजीद अंसारी,कृष्णपाल ठेकेदार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। पूर्व विधायक उमेश मलिक, विधायक राजपाल बालियान तथा पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में सभी परिवार के साथ खडे है।
शोकसभा का संचालन वरिष्ठ संघ नेता मणिकांत मित्तल ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय अजय शर्मा की स्मृतियां सदैव परिवार और समाज के हृदय में जीवित रहेंगी। अंत में सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।











