बसीकला में दो दिवसीय इनामी कुश्ती दंगल सम्पन्न, रोमांचक मुकाबले रहे बराबरी पर

  • बसीकला में दो दिवसीय इनामी कुश्ती दंगल सम्पन्न, रोमांचक मुकाबले रहे बराबरी पर

  • शाहपुर। क्षेत्र के गांव बसीकला में आयोजित दो दिवसीय इनामी कुश्ती प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
    1100 रुपये की कुश्ती में सलमान लोनी और साहिल हरिद्वार के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसी प्रकार 5100 रुपये की कुश्ती में बिलाल गगेरु और आदर्श मुजफ्फरनगर के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जो बराबरी पर छूटा। 5100 रुपये की एक अन्य प्रमुख कुश्ती में राम शाहपुर और आजम बघरा के बीच भी रोमांचक टक्कर हुई और यह मुकाबला भी अनिर्णीत रहा।
    समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल ने कहा कि कुश्ती ग्रामीण अंचल का प्रिय और पारंपरिक खेल है। क्षेत्र की माटी ने समय-समय पर कई नामचीन पहलवान देश और प्रदेश को दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को नशे और गलत संगत से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है तथा उनमें अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।
    दंगल प्रतियोगिता का आयोजन खलीफा शाहिल पहलवान एवं आबीद पहलवान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अकरम खान (बुढाना विधानसभा अध्यक्ष), साहिब अंसारी (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छात्र सभा बुढ़ाना), पुष्पेंद्र बालियान, उस्मान चौधरी, सलीम चौधरी, देवेंद्र बालियान, जितेंद्र बालियान, देवेंद्र कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles