शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित,सनातन विरोधी ताकतों से रहे सावधान–स्वामी यशवीर महाराज

शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

oplus_256

शाहपुर। कस्बे के शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज परिसर में संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ यशवीराश्रम योग साधना केंद्र, बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर जी महाराज ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में देशभक्ति और धार्मिक भावनाओं का वातावरण बन गया।

oplus_256

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जिसके स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने देश की आजादी के आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और समाज को संगठित करने में उनकी भूमिका सदैव उल्लेखनीय रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों को समाज में एकता बनाए रखने और सेवा भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

oplus_256

अपने संबोधन में स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि भारत महान महापुरुषों जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप की वीरता व आदर्शों से प्रेरित देश है, तथा सनातन परंपराओं ने सदियों से समाज को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के षड्यंत्रों के माध्यम से सनातन संस्कृति को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं, इसलिए समाज के लोगों को जागरूक होकर अपनी परंपराओं और मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित, संस्कारित और सशक्त समाज प्रदान करने के लिए संगठित होकर कार्य करें।

oplus_256

स्वामी यशवीर महाराज ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि जातिवाद जैसी प्रवृत्तियां समाज को विभाजित करती हैं, जिन्हें समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अनुशासन, सेवा और संस्कारों को जीवन में अपनाने की बात कही। उन्होंने समाज में बढ़ती चुनौतियों का उल्लेख करते हुए लोगों से सजग रहने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की जिला बौद्धिक प्रमुख कुसुम बंधु तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख उदय सिंह ने भी अपने विचार रखे। दोनों वक्ताओं ने समाज में संगठन, सेवा और संस्कार आधारित जीवनशैली की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

oplus_256

कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाहक संदीप बंसल ने किया। सांस्कृतिक सत्र के दौरान गायक सुनील लक्खा और कुमार विशाल ने धार्मिक एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। वहीं कस्बे के बाल प्रतिभागी वेदांश नामदेव ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।
सम्मेलन में मुख्य रूप से ब्रह्मचारी मृगेंद्र, राजेश गिरी महाराज, आरएसएस के विभाग संघ चालक डॉ. हरवीर आर्य, वरिष्ठ आरएसएस नेता श्यामपाल सिंघल, मनमोहन दास बंसल, मणिकांत मित्तल, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, गौ सेवा प्रमुख विजय बंसल, अरुण मित्तल, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, सभासद सोनू सैनी, मनोज सैनी, हरिओम, योगेश मलिक, प्रदीप पाल, संजीव कुमार, उमा देवी सहित क्षेत्र के सैकड़ों सनातनी महिला-पुरुष उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने अंत में सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता, सेवा और सांस्कृतिक जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles