घने कोहरे में बड़ा हादसा टला, परचून से भरा डीसीएम डिवाइडर पर चढ़कर पलटा, सड़क रही बाधित

घने कोहरे में बड़ा हादसा टला, परचून से भरा डीसीएम डिवाइडर पर चढ़कर पलटा, सड़क रही बाधित

शाहपुर। कस्बा स्थित चे

oplus_256
oplus_2097152

यरमैन पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से परचून का सामान लेकर हरिद्वार जा रहा एक कैंटर डीसीएम घने कोहरे के कारण डिवाइडर नहीं देख सका और उस पर चढ़कर पलट गया। हादसे में डीसीएम में भरा लाखों रुपये का परचून का सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे मार्ग  अवरुद्ध हो गया और घंटों यातायात प्रभावित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात्रि डीसीएम चालक कमलेश कुमार निवासी जनपद हरदोई दिल्ली से परचून का माल लोड कर हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। रात्रि के समय जब वाहन शाहपुर कस्बे में चेयरमैन पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी घना कोहरा छाया हुआ था। सड़क पर डिवाइडर पर किसी भी प्रकार के लाल निशान, रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत न होने के कारण चालक उन्हें पहचान नहीं सका और वाहन सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया। संतुलन बिगड़ने से डीसीएम पलट गया।
हादसे के बाद डीसीएम में भरा सारा सामान सड़क पर फैल गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और बिखरे सामान को हटवाने का प्रयास शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद सड़क को  चालू किया जा सका।
गनीमत यह रही कि जिस समय डीसीएम पलटा, उस समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। चालक कमलेश कुमार को भी मामूली चोटें आईं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर घटना की सूचना दर्ज कराई है।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में बने डिवाइडरों पर लाल रंग के निशान, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत अवश्य लगाए जाएं, ताकि कोहरे या रात के समय वाहन चालकों को डिवाइडर स्पष्ट दिखाई दे सकें। साथ ही कस्बे के दोनों ओर डिवाइडर से पहले स्पीड ब्रेकर लगाने की भी मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी दर्जनों ट्रक और वाहन इन डिवाइडरों पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles