शाहपुर : मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन की मौत, दो गंभीर घायल

शाहपुर : मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन की मौत, दो गंभीर घायल

शाहपुर क्षेत्र में मंगलवार  शाम दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव तावली के निकट मुजफ्फरनगर मार्ग पर मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा भट्टे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

इस हादसे में तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान परवेज पुत्र आसमोहम्मद,रूखसाना पत्नी आसमोहम्मद निवासी साँझक और देवा पुत्र प्रदीप निवासी सदरुद्दीन नगर माजरा थाना भौराकलां नामक मोटरसाइकिल सवार के रूप में हुई है। दोनों सवार अपने घरों की ओर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गए। टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमे तीन की मृत्यु उपचार के समय हो गई,  के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय व शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के चलते सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी और जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया।

प्रदीप पुत्र शिव कुमार व नितिन पुत्र मेघराज निवासी उमरपुर थाना बुढाना दोनो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से तीनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने तीनों  का पंचनामा भर शवो को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम को भेज दिया।

देर शाम क्षेत्रधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुँच पूरी घटना की जानकारी ली। अधिनिस्थो को जरूरी दिशा निर्देश दिये।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles