रघुवंशी आर्चरी ऐकडमी सोरम में 77वें गणतंत्र दिवस पर 51 फीट ऊंचे पिलर पर शान से फहराया तिरंगा
रघुवंशी आर्चरी ऐकडमी सोरम में 77वें गणतंत्र दिवस पर 51 फीट ऊंचे पिलर पर शान से फहराया तिरंगा

शाहपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रघुवंशी आर्चरी एकैडमी सोरम के मैदान में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 51 फीट ऊंचे पिलर पर तिरंगा फहराया जाना रहा, जिसे रिटायर्ड अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पूरे फौजी अंदाज में संपन्न कराया। उन्होंने कदमताल करते हुए तिरंगे को सलामी दी, जिससे मैदान में उपस्थित लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर मास्टर जयपाल सिंह ने गणतंत्र दिवस के राष्ट्री

य पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। इसी दिन देश को अपना संविधान मिला, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर देश की एकता व अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। विशेष रूप से खिलाड़ियों से उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और देश के लिए समर्पण की भावना को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान करणवीर सिंह, रिटायर्ड सूबेदार प्राणपाल सिंह, अशोक चेयरमैन, धर्मपाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, राजवीर उर्फ पप्पू, तेजेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, आदेश कुमार, डॉक्टर राजीव कुमार, ब्रह्मपाल सिंह सहित दर्जनों आर्चरी खिलाड़ी व बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में तिरंगे को नमन किया और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में आर्चरी एकैडमी के संचालक विपिन बालियान ने कार्यक्रम में शामिल सभी ग्रामवासियों, अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति की भावना प्रबल होती है और खेल के माध्यम से अनुशासन व राष्ट्रसेवा का संदेश मिलता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।












