शाहपुर में अपराध पर सख्ती के संकेत, थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह की पत्रकारों संग बैठक

शाहपुर में अपराध पर सख्ती के संकेत, थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह की पत्रकारों संग बैठक

शाहपुर। शाहपुर थाने का चार्ज ग्रहण करने के पश्चात थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने रविवार को थाना परिसर में प्रथम बार पत्रकार बंधुओं के साथ एक परिचयात्मक एवं संवादात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया।थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शाहपुर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का जुआ, सट्टा, अवैध शराब, नशा तस्करी अथवा अन्य कोई भी गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने में पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
थाना प्रभारी ने कहा कि पत्रकार समाज पुलिस और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है, इसलिए निष्पक्ष और सकारात्मक सहयोग आवश्यक है। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, यातायात व्यवस्था तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में उन्होंने सभी से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles