बुढाना व शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ओवरलोड वाहन सीज

बुढाना व शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ओवरलोड वाहन सीज
मुजफ्फरनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर  उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में यह विशेष अभियान लगातार जारी है, खासकर कोहरे के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए।
इसी क्रम में शनिवार को थाना बुढ़ाना एवं थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान गन्ने से भरे तीन ओवरलोड ट्रक तथा एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। जांच में सभी वाहन निर्धारित मानकों से अधिक भार वहन करते पाए गए। पुलिस के अनुसार ओवरलोड वाहन न केवल यातायात को बाधित करते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कई गुना बढ़ा देते हैं।
पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चारों ओवरलोड वाहनों को सीज कर दिया। सीज किए गए वाहनों में ट्रक संख्या यूके 17 सीए 6566, यूपी 37 टी 9424, यूपी 15 एफटी 2051 तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को ओवरलोडिंग के दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ओवरलोड वाहनों का प्रयोग न करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इसके साथ ही संबंधित सभी शुगर मिलों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि ओवरलोड वाहनों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जा सके और केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles